उसलापुर के ज्वैलरी शॉप में लूट का असफल प्रयास करने वाले 5 आरोपीआये पुलिस गिरफ्त में।

बिलासपुर

ब्यूरो

बिलासपुर के उसलापुर के ज्वेलरी शॉप में लूट की नीयत से घुसकर शॉप मालिक को गोली मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार 5 आरोपियों में से 3 झारखंड के निवासी है जबकि दो बिलापुर के रहने वाले है।25 जनवरी की रात लगभग आठ बजे के आसपास उसलापुर के सती श्री ज्वेलर्स घुसे में चार लूटेरे ज्वेलरी शॉप के संचालक आलोक सोनी के बहादुरी के कारण अपने प्रयास में असफल हो गए थे।

25 जनवरी की रात आठ बजे के आसपास बंदूक की नोक पर ज्वेलरी दुकान में लूटने की नीयत घुसकर संचालक कोंघयल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा आज किये गए खुलासे मे पुलिस ने बताया कि 25 जनवरी की रात उसलापुर के ज्वैलरी शॉप में लूट का असफल प्रयास करने वाले आरोपियों को झारखण्ड से गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार 5 आरोपियों में 3 मूलतः झारखंड के ही निवासी है जबकि दो बिलासपुर के रहने वाले है।लूट के प्रयास के बाद आरोपी संचालक को गोली मारकर फरार हो गए थे। 700 सबदिग्धो से पूछताछ ,200 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज ,और हजारों कॉल डिटेल खंगालने के बाद पता चला की इसमे झारखंड के एक गिरोह का हाथ है।उनके साथ बिलासपुर के कुछ लोगो के मिले नहाने की भी जानकारी मिली।इस क्लू को आगे तफ्तीश और झारखंड टीम भेजकर झारखंड से तीन आरोपियों को और बिलासपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में से मो. मजहर अंसारी पिता सरीफ अंसारी उम्र 39 वर्ष झारखंड, जितेंद्र शर्मा उम्र 24 वर्ष झारखंड, मो. नजीर अंसारी पिता मोहम्मद सगीर अंसारी उम्र 22 वर्ष झारखंड को झारखंड से जबकि दिनेश बांधेकर पिता रूप महाजन उम्र 40 वर्ष बिलासपुर, राजू साव पिता कृष्णा कसेर उम्र 39 वर्ष बिलासपुर, को बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया है।

READ MORE:  अधिक मात्रा में शराब ले जाते एक आया पुलिस की पकड़ में!

ऐसे फंसे आरोपी


घटना दिनांक को दुकान संचालक आलोक सोनी के प्रतिरोध के कारण आरोपियों का एक छोटा बाग घटना स्थल पर ही छूट गया था।बैग की सूक्ष्म जांच करने पर कुछ सुराग मिले जिसमे एक आरोपी के गांजा तस्करी से सम्बंध होने का संकेत मिला।संदिग्ध आरोपी को जाल बिछाकर गांजा खरीदी के झांसे में लेकर पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान भी शातिर आरोपी ने बचने का पूरा प्रयास किया और आरक्षकों पर हमला भी किया ।उसके बाद पूछताछ में गुमराह करता रहा।लेकिन सख्ती के आगे टूटते हुए पूरी कहानी और व्यक्तियों के नाम बयान कर दिया।उसकी निशानदेही पर झारखंड गयी टीम ने रामगढ़ से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह सामान किये गए जब्त


आरोपी दिनेश बाँधेकर से एक कट्टा 2 कारतूस और लूट की घटना ने प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,और खून से सने कपड़े जूते जब्त किये गये वही,बिलासपुर के राजू साव से सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल व नजीर अंसारी से एक कट्टा और तीन कारतूस बरामद किया गया है।

यह हुई थी घटना


25 जनवरी की रात आठ बजे उसलापुर के श्री सती ज्वेलर्स में चार नकाबपोश लूट की नियत से बंदूक लेकर घुसे थे।लेकिन दुकान संचालक आलोक सोनी की बहादुरी और प्रतिरोध के कारण उन्हें उल्टे पांव खाली हाथ भागना पड़ा।इस बीच झूमाझटकी में चली गोली दुकान संचालक आलोक सोनी के कंधे में लगा था।इसके बाद पुलिस विभाग के सभी आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गये।शहर की घेराबन्दी करने के साथ लूटेरो कों पकडने आठ टीम बनाई गई थी ।साइबर सेल और गठित जांच टीमो ने महज चार दिनों की जांच के बाद घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

READ MORE:  तख़तपुर में फिर घटी लूट की घटना, कॉलेजकर्मी से लूटे 60 हजार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *