श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक इकाई का किया गया गठन,दिलीप तोलानी बने अध्यक्ष।

तख़तपुर

ब्यूरो –

तख़तपुर के पत्रकारो की एक बैठक में श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक इकाई का गठन किया गया ।इस बैठक में दिलीप तोलानी को पुनः अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।वही अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया ।

तखतपुर के पत्रकारो की एक बैठक मक्कड़ काम्प्लेक्स स्थित सेवेंटी प्लस प्रोग्रेसिव स्कूल में आयोजित किया गया।इस बैठक में श्रमजीवी पत्रकार संघ के तख़तपुर ब्लॉक इकाई का गठन किया गया।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संघ के नेतृत्व का दायित्व पुनः दिलीप तोलानी को सौंपा ।इसी के साथ साथ उपाध्यक्ष के पद पर पंकज बेनेट,सचिव अभषेक सेमर,सहसचिव राजेन्द्र प्रजापति और कोषाध्यक्ष के पर पद राजेश सोनी का मनोनयन किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष दिलीप तोलानी ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के सभी पत्रकारो को सातः लेकर चलना ,उनकी समस्याओं का समाधान करना रहेगा।साथ ही प्रशासन के साथ समन्वय के साथ पत्रकारो के महत्व को बनाये रखना रहेगा।बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा के साथ प्रति माह बैठक का प्रस्ताव भी पारित किया गया।बैठक में टेकचंद कारड़ा, मंजीत सिंह ,गोविंद सिंगरौल, राकेश मिश्रा, राजू ठाकुर, विजय वैष्णव,पंकज बेनेट,तिलक देवांगन,संतोष ठाकुर, राजेश सोनी उपस्थित रहे।

READ MORE:  लोरमी के अंग्रेजी शराब दुकान के किनारे लगी आग,बड़ी घटना टली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *