पंचायत सचिव और रोजगार सहायक आज बजायेंगे भैंस के आगे बिन,आंदोलन जारी है।

तख़तपुर

ब्यूरो –

संयुक्त आंदोलन का रूप ले चुके पंचायत सचिव और रोजगार सहायको के द्वारा आज धरना स्थल पर भियन्स के सामने बिन बजाकर आंदोलन को जारी रखा जाएगा।भैंस के सामने बिन बजाकर संकेत करेंगे कि शासन हमारी बात सुने और समझदारी का परिचय दे।कल दोनो संगठनों ने थाली ,बैंड,और नगाड़ा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।

अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर ग्राम सचिव और तीन सूत्रीय मांगों के साथ आंदोलन कर रहे रोजगार सहायक आज आंदोलन स्थल पर भैंस के आगे बिन बाजकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।प्रदेश के 146 विकासखंडों में एक साथ बिन बजाकर सरकार को अपनी मांगे मानने का संकेत करेंगे।इसके पूर्व कल आंदोलन के 15वें दिन संयुक्तरूप से आंदोलनरत दोनो संगठनो ने थाली, नगाड़ा और बैंड बाजा बजाकर आंदोलन को आगे बढ़ाया।तखतपुर सचिव संघ के अध्यक्ष रामलाल सिंगरौल ने कल बताया कि 15वे दिन हम लोगो ने संयुक्त रूप से थाली ,और नगाड़ा बजाकर शासन तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया है।यदि शासन हमारी मांगो पर कोई सकारात्मक पहल नही करती है तो हम कल16 वे दिन धरना स्थल पट भैस लाकर उसके सामने बिन बजायेंगे और शासन के रवैये को प्रदर्शित करेंगे।15वें दिवस के धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल सिंगरौल, ब्लॉक सचिव कृष्ण कुमार कौशिक, उपाध्यक्ष मनमोहन साहब टंडन ,शिव कश्यप ,परसराम मरावी ,हेमन बंजारे,बली राम नेताम ,अयोध्या तिवारी, सुरेश मिश्रा ,राजकुमार खुतियारे, अक्षय श्रीवास, राम सिंह निषाद, राजकुमार केवट ,ध्रुव कुमार कश्यप, मनहरण ध्रुव, भाग बली मार्को, उमेश जयसवाल, सालिक सिंगोरे, शंकर सिंगरौल, देव दास मानिकपुरी, वीरेंद्र सूर्यवंशी ,धर्मेंद्र सिंगर, सतीश कुमार अनंत, सत्य प्रकाश साहू ,जितेंद्र साहू ,नितेश नगेशी, संजीव जयसवाल ,अनु साहू , शुभा साहू ,मनिता कश्यप, सुलक्षणा दिवाकर ,सुनीता यादव, चित्रलेखा कौशिक ,निर्मला कश्यप ,अनीता मानिकपुरी एवं रोजगार सहायक संघ ब्लॉक अध्यक्ष श्री बिहारी जांगड़े, उपाध्यक्ष मनीष कुमार ध्रुव उमेश कश्यप ,किरण कश्यप, रविंद्र कौशिक ,भीष्म कश्यप, रवि सिंगरौल , सीताराम सिंगरौल, कृष्ण कुमार ध्रुव, तुलसी दास मानिकपुरी, मानसिंह पोर्ते, मुकेश सिंह राजपूत, राम दुलारे सिडर, शत्रुहन मरकाम ,आनंद कुर्रे ,सुमन पाली ,अंजू वनराज, शतरूपा देवी सिंगरौल मनोज सूर्यवंशी सुनील कुमार मार्को प्रवीण जायसवाल अमित खुजरो, ताराचंद वर्मा सुरेंद्र परस्ते देवनाथ जगत अमित राम ध्रुव राजेंद्र बघेल प्रमोद कुमार श्रीवास उपस्थित रहे।

READ MORE:  कोरोना में समाज सेवकों ने बढ़ाये हाथ, निराशा के बीच सामने आ रहा समाज का सुनहरा पक्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *