जिला अस्पताल के चिल्ड्रन आईसीयू में लगी आग 10 बच्चों की दर्दनाक मौत!

बिलासपुर

ब्यूरो – महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल के चाइल्ड आईसीयू मे देर रात लगी आग से 10 बच्चो की दर्दनाक मौत हो गयी।7 बच्चो को दूसरे वार्ड के शिफ्ट किया गया।महाराष्ट्र सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

महाराष्ट्र के भंडारा के जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड के एसएनसीयू में देर रात शार्ट सर्किट से लगे आग के कारण 10 बच्चो की मौत हो गयी है।वही 7 बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।रात दो बजे के करीव ड्यूटी नर्स ने धुंआ उठते देखा और इसकी सूचना दी इसके बाद आग बुझाने की कवायद की गई और फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया गया।आग पर काबू पाने तक वार्ड में भर्ती 17 में से दस बच्चों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी।उद्धव ठाकरे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए है।वही मृत बच्चो के परिजनों को पांच पांच लाख देने की घोषणा की गई है।प्राधनमंत्री, राष्ट्रपति, गृह मंत्री ने इस घटना पर अपनी संवेदना प्रकट की है।

READ MORE:  वसंतोत्सव पर रंग कर्मी मनीष दत्त को काव्य भारती की संगीतमय श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *