सिंगरौल समाज ने सीएम राहत कोष में दिये 52 हजार की राशि,कैलेंडर का हुआ विमोचन।

बिलासपुर

ब्यूरो – तखतपुर क्षेत्र के सिंगरौल समाज की ओर से मुख्य मंत्री राहत कोष में 52 हजार एक सौ एक रुपये की राशि दान दिया गया।दान की राशि का चेक मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के बिलासपुर आगमन पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया।इस अवसर पर समाज का 2021 का कैलेंडर विमोचन भी किया गया।

सिंगरौल समाज तखतपुर की ओर से कोरोना रिलीफ के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में 52 हजार एक सौ एक रुपये की राशि का दान दिया गया।मुख्यमंत्री के कल बिलासपुर आगमन के अवसर पर आयोजित समाज प्रमुखों /संगठन प्रमुखों से संवाद के लिए आरक्षित समय मे मुख्यमंत्री को उपर्युक्त राशि का चेक समाज के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया।साथ ही इस अवसर पर सिंगरौल समाज का वार्षिक कैलेंडर 2021 का विमोचन भी किया गया।इसके बाद समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रश्मि सिंह से सौजन्य मुलाकात की और समाज की ओर से नववर्ष की बधाई के साथ कैलेंडर भी दिया।इस अवसर पर समाज की ओर से अध्यक्ष बी आर सिंगरौल, उपाध्यक्ष होरीलाल,सचिव के पी सिंगरौल,सहसचिव रतन सिंगरौल,कोषअध्यक्ष बलीराम सिंगरौल,पूर्व अध्यक्ष ए आर सिंगरौल,सरक्षक कन्हैया सिंगरौल,चितावर सरपंच सुखदेव,मीडिया प्रभारी आर के सिंगरौल
एवं शिव कुमार , बाला राम ,अमृत उपस्थित थे।

READ MORE:  नगर पालिका का स्वच्छता संदेश दिखावा मात्र है? खुद के पास नही आमजन के लिए प्रसाधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *