सड़क निर्माण के लिए पेड़ो को काटने से रोकने सौंपा गया ज्ञापन।

लोरमी

महेश कश्यप

पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था ‘ पेड़ नही हम प्राण लगाबो’ की ओर से जरहगांव से लोरमी तक बनाई जा रही प्रधान मंत्री ग्राम सड़क के लिए पेड़ो की कटाई रोकने लोरमी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है।इसमे पेड़ो को कटाई से रोकने के अलावा नये पेड़ लगाये जाने की भी मांग की गई है।

सामाजिक संस्था ‘पेड़ नही हम प्राण लगाबो ‘ के द्वारा लोरमी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है।ज्ञापन में जरहगांव से लोरमी तक प्राधनमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत बनने वाली सड़क के लिए बड़े पेड़ों को काट जाने पर रोक लगाने की मांग की गई है।ज्ञापन में बताया गया है कि पेड़ो के काटे जाने से क्षेत्र के पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। पर्यावरण में सुधार के लिए यह भी आवश्यक है कि नये पेड़ भी लगाए जाएं।इसके लिए संबंधितों को निर्देश देने की मांग के साथ कटाई पर रोक नही लगाए जाने पर उग्र आंदोलन किये जाने की चेतावनी भी दी गयी है।ज्ञापन सौंपने वालों में अमित कश्यप, प्रमोद कश्यप,हनुमत शर्मा ,दुर्गा साहू शामिल थे।

READ MORE:  तखतपुर स्वर्णकार बंधुओ द्वारा मनाया गया तृतीय स्थापना दिवस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *