हिन्दु संगठनों ने देवी देवताओं के चित्र वाले पटाखों की बिक्री पर रोक की मांग की।

तख़तपुर

ब्यूरो –

त्यौहारी अवसरों पर हिन्दू आस्थाओं पर चोट करने वाले सामानों और गतिविधियों के प्रति हिन्दू संगठन अब सजग होते जा रहे है।शासन से लगातार इन पर रोक लगाने की मांग की जाने लगी है।दिवाली के इस अवसर पर तख़तपुर में हिन्दू संगठनों ने हिन्दू देवी देवताओं के चित्र वाले पटाखों के विक्रय पर रोक लगाने की मांग की है।ऐसे पटाखों के विक्रय और फोड़े जाने से हिन्दूओं की भावनाओ और आस्थाओं पर आघात लगता है।

तख़तपुर हिन्दू संगठनों ने दिवाली पर हिन्दू देवी देवताओं के चित्र वाले पटाखों के विक्रय और भंडारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।तख़तपुर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए ऐसे पटाखों के बेचे जाने पर रोक लगाने की मांग की है।इसमे कहा गया है कि हिंदू देवी देवताओं की फोटो लगे पटाखे विक्रय करने से हिंदू धर्म से जुड़े लोग की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचती है । लक्ष्मी फटाका, महालक्ष्मी,श्री हनुमान जी के फोटो लगे हुआ फटाका के फोड़ने से उसके टुकड़े सड़क पर बिखर जाता है। इससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचती है।हिंदूवादी संगठन हिंदू युवा मंच सर्व हिंदू समाज के द्वारा मांग की गई है कि ऐसे पटाखों के विक्रय पर तत्काल रोक लगाई व जाए नियम का उल्लंघन करने वाले पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।ज्ञापन सौंपने वालो में जुगल किशोर पांडये ,विवेक पांडेय,नैन लाल साहू, कोमल सिंह ठाकुर,तिलक देवांगन ,ललित ठाकुर, प्रमोद बरेला, विशाल विश्वकर्मा, जितेंद्र ठाकुर, वीरू ताम्रकार, रविंद्र गोस्वामी , गजेंद्र सिंह ठाकुर, मानस विश्वकर्मा शामिल थे।

READ MORE:  श्रेयस ने किया नगर को गौरवान्वित, केंद्रीय विवि के भाषण प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *