विषैले जीव के काटने से 8वर्षीय बच्चे की मौत

मस्तूरी

सूरज सिंह – ग्राम धुरवाकारी में विषैले जीव के काटने से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी है। परिवार रात का खाना खाने के बाद सोने चला गया ।इसके बाद बच्चे को सांप ने डंस लिया ,स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी लाते तक बच्चे की मौत हो गयी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धुरवाकारी गोविंदा , उसकी पत्नी और बच्चे रात का खाना खाकर सोने चले गए।रात 11 बजे चीखते हुए बच्चे ने बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है।परिवार वालों को लगा कि किसी कीड़े ने काटा होगा।लेकिन बच्चे की हालत बिगड़ने पर सुबह 4 बजे उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।जहां पर डॉक्टरो ने परीक्षण उपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया।यदि समय पर उपचार होता तो शायद बच्चे की जान बच सकती थी।

READ MORE:  आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम,महिला स्वसहायता समूह ने बेचे लाखों के कम्पोस्ट खाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *