जिला पंचायत अध्यक्ष ने अधिकारियों संग किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा।

लोरमी

महेश कश्यप –

जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर ने आज अधिकारियों के साथ लोरमी के ग्रामीण क्षेत्रो का दौरा किया।ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होकर उन्हें शीघ्र ही निराकरण का आश्वासन दिया।

जिला पंचायत मुंगेली की अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर ने लोरमी विधानसभा के आदर्श ग्राम पंचायत गुरुवाईनडबरी, सेनगुड़ा, धरमपुरा, जोतपुर, गातापार का विकाश कार्यों को कराने के लिए दौरा किया।उनके साथ लोरमी विधानसभा के छाया विधायक शत्रुहन सोनू चंद्राकर ,जिला पंचायत सीईओ नूपुर राशि पन्ना , जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी और जिला पंचायत सभापति लैला ननकू भिखारी, और जनपद पंचायत सीईओ प्रीति पवार थे।सभी ने नागरिकों के द्वारा बताई गई विभिन्न समस्याओं को सुना और ग्राम पंचायत के निवासियों को उनके गांव में विकास कार्य कराने के लिए आश्वासन दिया। जिस पर पूरे सभी ग्राम वासियों मंडी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकार और छाया विधायक सोनू चंद्राकर का आभार प्रकट किया गया।

READ MORE:  हंगामेदार बैठक में लगभग दो करोड़ के कार्य हुए अनुमोदित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *