नशे के सौदागरों के खिलाफ मस्तूरी पुलिस की कार्यवाही,गांजे के साथ दो गिरफ्तार।

मस्तूरी

सूरज सिंह –

नशे के सौदागरों के विरुध्द मस्तूरी पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।मस्तूरी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 700 ग्रयाम गांजा जब्त किया है।

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार कर रहे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में थाना प्रभारी मस्तूरी के द्वारा दो अलग अलग टीम बनाकर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के लिए क्षेत्र में रवाना किया गया। इस दौरान सूचना मिली की दर्री घाट निवासी बेदी प्रसाद तिवारी पिता जीवन लाल तिवारी द्वारा छोटे-छोटे पुड़िया में गांजे की बिक्री की जाती है ।मौके पर पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई कर छोटे छोटे पुड़िया में अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया जिसकी मात्रा लगभग 400 ग्राम थी तथा बाजार मूल्य लगभग ₹2000 है। इसी तरह दूसरी टीम ने भी मुखबिर लगाकर कार्रवाई की जिसमें बूढ़ीखार निवासी सुनील कुमार थवाइट पिता रामकुमार थवाईत के कब्जे से कागज की पुड़िया में 700 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसका बाजार मूल्य ₹3500 जप्त किया। दोनो आरोपियों के विरुद्ध मस्तूरी पुलिस ने 20b नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

READ MORE:  अज्ञात युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जुटी जांच में!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *