मस्तूरी पुलिस की कार्यवाही,बेवजह घूमने और बैठक करने वालों को दी समझाइश।

मस्तूरी

सूरज सिंह-

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव जगाने के लिए मस्तूरी पुलिस के द्वारा आज दिनांक 10/10/2020 को शाम 06 बजे से 08 बजे के बीच तीन गश्त पार्टी निकाली गई। जिसमें एक वाहन पेट्रोलिंग,एक बाईक पेट्रोलिंग तथा एक पैदल पेट्रोलिंग पार्टी निकाली गई।तीनो पार्टी अलग अलग स्थानों पर अड्डेबाजी करने वाले तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब के सेवन हेतु बैठने वाले लोगोँ को सख्ती से समझाईश दी। सार्वजनिक स्थानों पर कोई भी अवैधानिक गतिविधि ना करें। इसके अलावा जोन्धरा चौक,मल्हार रोड तथा मस्तूरी बिलासपुर रोड पर खड़ी बेतरतीब वाहनों को भी हटाया गया ।साथ ही कुछ दुकानदार भी दुकान के सामने सामान बिखरा कर रखे थे,जिससे आवागमन बाधित हो रहा था उन्हें भी सड़क के करीब समान नही रखने के बारे में समझाईश दिया गया,गोपियापारा की कुछ जागरूक महिलाओं ने भी थाने में फोन कर बताया था कि शाम को कुछ लोग भीड़ लगाकर हुल्लड़बाजी करते जिन्हें बाईक पेट्रोलिंग द्वारा सख्ती समझाईश दिया गया कि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना फैलाएं साथ ही वाहन पेट्रोलिंग पार्टी जयरामनगर रेलवे फाटक तथा जयरामनगर में पेट्रोलिंग करते हुए बेवजह एकत्र होकर अड्डेबाजी कर रहे लोगो को भगाई।

READ MORE:  जनता की जान जोखिम में डाल रहे सड़क निर्माण कंपनी और ठेकेदार,सरकारी नुमाइंदों ने मूंदी आंखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *