तख़तपुर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष को दी बधाई!

तख़तपुर

ब्यूरो – छत्तीसगढ़ भाजयुमो के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह से उनके नीं निवास पर मुलाकात कर तख़तपुर क्षेत्र के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी और संगठन के विस्तार हेतु चर्चा की।

छत्तीसगढ़ प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू से तख़तपुर क्षेत्र के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनके निवास स्थान में सौजन्य मुलाकात की। उन्हें उनकी नियुक्ति के लिए बधाई देते हुए मिले नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं भी दी।इसी के साथ उनसे संगठन के विस्तार चर्चा की।वही नव नियुक्त अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को हर मोर्चे पर युवाओं के साथ रहने का आश्वासन दिया,और प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध हमेशा आवाज उठाने की बात कही।इस अवसर पर ज्ञानदीप पाण्डेय भाजयुमो उपाध्यक्ष , कोमल सिंह ठाकुर(पार्षद),अजय यादव भाजयुमो महामंत्री,राजकुमार यादव (युवा नेता),नवीन पाली(युवा नेता) मुख्य रूप से उपस्थित रहे !

READ MORE:  15 एकड़ का पैरावट जलकर हुआ खाक,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *