गिरदावरी के लिए खेतों में पहुंचे सारांश मित्तर

बिलासपुर

ब्यूरो – बिलासपुर कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने तखतपुर विकासखण्ड में राजस्व विभाग के अमले द्वारा किये जा रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। वे खेतों में उतरे और स्थल पर गिरदावरी के कार्य को बारीकी से देखा और निर्देशित किया कि शत् प्रतिशत शुद्धता के साथ गिरदावरी का कार्य किया जाये।

राज्य शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता में शामिल गिरदावरी का कार्य जिले में संचालित हो रहा है। इस क्रम में आज कलेक्टर ने ग्राम-सकरी पटवारी हल्का नंबर 45 अंतर्गत चल रहे गिरदावरी कार्य को स्वयं खेत में उतरकर देखा कि गिरदावरी कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है या नहीं। कलेक्टर ने गिरदावरी के कार्य को बारीकी से करने के निर्देश देते हुए निर्धारित समय पर इसकी ऑनलाइन एंट्री करने कहा ताकि बाद में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस.उइके, डिप्टी कलेक्टर मनोज केसरिया, कोटा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्आनंद रूप तिवारी सहित क्षेत्र का राजस्व अमला मौजूद था।

READ MORE:  जिला पंचायत सदस्य उतरी खेतों में, किसानों संग रोपे धान के पौधे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *