किराना दुकान की छत तोड़कर चोरों ने किया सामान सहित नगदी पर हाथ साफ!

लोरमी

महेश कश्यप- लोरमी जनपद के लालपुर थाना क्षेत्र के देवरहट ग्राम में शनिवार की रात चोरों ने एक किराना दुकान की छत तोड़कर कर नगदी सहित हजारों का सामान पार कर दिया।दुकान संचालक को इसकी जानकारी टहलने जाने वाले गाँव के ही लोगो ने रविवार की सुबह दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लालपुर थाना क्षेत्र के देवरहट निवासी कुबेर निषाद का गाँव के ही बाजार में किराने की दुकान है।शनिवार की शाम वह किराना दुकान बन्द कर घर चला गया।रातः में अज्ञात चोर उसके दुकान की छत को तोड़कर अंदर घुस गए और दुकान में रखे नगदी सहित हजारों का सामान भी साथ ले गए।दुकान संचालक को चोरी की जानकारी सुबह तब हुई जब गाँव के ही सैर पर जाने वाले लोगो ने उसे बताया।जानकारी मिलते ही वह दुकान गया तो सुकां का सामान अस्त व्यस्त था और छत टूटी हुई थी ।गल्ले में रखा नगदी भी गायब था।चोरी सूचना उसने लालपुर थाने में दी।पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश में जुट गई है।

READ MORE:  सकरी पुलिस ने खाद गोदाम में चोरी करने वाले आदतन चोरों को पकड़ा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *