खाद की कमी और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजे को लेकर लोरमी विधायक ने सौंपा ज्ञापन

लोरमी

महेश कश्यप-

स्लग :- लोरमी क्षेत्र में किसानों को खाद की कमी के कारण हो रही परेशानी और बाढ़ पीड़ितों को हुए नुकसान के मुआवजे को लेकर आज लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ।इसमे क्षेत्र में हो रहे खाद की कलाबाजारी पर रोक लगाने और खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने तथा बाढ़ से प्रभावित लोगों को शीघ्र मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है।

लोरमी विकासखंड किसानों को रासायनिक खादों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है । लोरमी के किसानो को भारी कीमत में बाजार से रासायनिक खाद ख़रीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों को पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खादों की आपूर्ति सुनिश्चित कर शासकीय एजेंसी के माध्यम से नगद खाद्य बिक्री की वयवस्था की जाये।साथ ही क्षेत्र में भारी बारिश एवं नदी नालो में बाढ़ आ जाने के कारण बहुत से किसानों की फसल पानी में डूब गए है ,किसके कारण फसल नष्ट हो गए है और सैकड़ों लोगो के घर टूट गए है। ऐसे समय में तत्काल मुवावजा प्रकरण बना कर प्रभावितो को मुवावजा देने की मांग मुंगेली कलेक्टर से की लोरमी तहसीलदार रिचा सिंह को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन सौपते हुए विधायक सिंह ने कहा की लोरमी विधानसभा में रासायनिक खाद की कमी बहुत से ऐसे लोग है जो कृषि कार्य से अपना जीवन यापन करते हैं जो की किसानों को अभी कृषि कार्य के लिए यूरिया रासायनिक खाद की भारी कमी है। किसानों को खाद्य की काफी आवश्यकता है। वही मुंगेली कलेक्टर से मांग करते है। की किसानो की खाद व्यवस्था पूर्ण करे। और खाद की कालाबाजारी बंद करे। उन्होंने कहा की कुछ दिनों से इलाके में भारी बारिश के कारण किसानो के हज़ारों एकड़ जमीन बाढ़ में डूब गए सैकड़ो लोगो की मकान डह गए हमारे द्रारा मांग है की किसानो को रासायनिक खाद्य जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाये और बाढ़ पीड़ितों को अति शिघ्र मुवावजा दिया जाए इस दौरान जेसीसीजे के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

READ MORE:  गुरु पूर्णिमा में गुरुधाम में नहीं,घरों में होगी गुरु की पूजा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *