रासायनिक खाद की अफरा-तफरी करने वालों के विरूद्ध लगातार की जा रही है कार्यवाही।

महेश कश्यप-

मुंगेली

विकास खण्ड लोरमी के मेसर्स माॅ भुनेश्वरी कृषि केन्द्र डिडौरी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष धनेश साहू उर्फ नितिन कृषि केन्द्र लोरमी, यादव टेªडर्स देवरहट और श्री राम टेªडर्स मसनी का पंजीयन निरस्त करने का प्रस्ताव प्रेषित

मुंगेली कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पी.एस. एल्मा के निर्देश पर जिला स्तरीय निरीक्षण दलो द्वारा रासायनिक खाद दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का लगातार आकस्मिक जांच किया जा रहा है। जांच के दौरान रासायनिक खाद में अफरा-तफरी पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में विगत दिनों सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से कृषि केन्द्रो का औंचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड लोरमी के मेसर्स माॅ भुनेश्वरी कृषि केन्द्र डिडौरी, नितिन कृषि केन्द्र लोरमी, यादव ट्रेडर्स देवरहट और श्री राम ट्रेडर्स मसनी द्वारा रासायनिक खाद में अनियमियता पाये जाने पर इन सभी चारों प्रतिष्ठानों का पंजीयन निरस्त करने का प्रस्ताव कलेक्टर एवं कृषि विभाग के उपसंचालक को प्रेषित किया गया। इसी तरह निरीक्षण दलों द्वारा किसान मितान कृषि केन्द्र, निखिल कृषि केन्द्र चंदली को उनके कार्यो में आवश्यक सुधार हेतु स्पष्टीकरण भेजा गया । इसी तारतम्य में मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी मुंगेली द्वारा गुप्ता खाद भण्डार सेतगंगा एवं कृष्णा कृषि केंद्र फास्टरपुर का औंचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद की मात्रा में अफरा-तफरी पाये जाने पर प्राप्त खाद की मात्रा को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई । कृषि विभाग के उपसंचालक डी.के. ब्योहार ने बताया कि कृषि विभाग के सहायक संचालक द्वारा विकास खण्ड पथरिया के मेसर्स जायसवाल खाद भण्डार पथरिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टाक रजिस्टर संधारण नही होने पर मेसर्स जायसवाल खाद भण्डार पथरिया के परिसर को प्रतिबंधित किया गया । कृषि विभाग के उपसंचालक ब्योहार ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जिले के सभी निजी कृषि केन्द्रो में उवर्रक विक्रय करने हेतु ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

READ MORE:  युवाओं ने उठाया समाज सेवा का बीड़ा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *