मार्मिक चेतना ने बच्चों को बताया गुड टच बैड टच

मस्तूरी

सूरज सिंह-

जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर आज मार्मिक चेतना बिलासपुर द्वारा कोनी के पास स्थित ग्राम रमतला के सपेरा बस्ती के लोगो के बीच जनजागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें बच्चों को अच्छे स्पर्श बुरे स्पर्श के बारे में बताया गया ।साथ ही खुद के ऊपर हो रहे बुरे स्पर्श के खिलाफ कैसे आवाज उठाएं एवं आत्मरक्षा हेतु तत्काल सरल तरीके बताए गए । चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बारे में प्रचार प्रसार किया गया। लैंगिक उत्पीड़न बाल विवाह पोस्को एक्ट के बारे में जन जागरूकता फैलाया गया। मासिक धर्म के दौरान बच्चियों को होने वाले स्वास्थ्य परेशानियों को दूर करने के लिए योगा आसन बताया गया।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं बेटा बेटी एक बराबर के उद्देश्य से अभिभावकों को समझाया गया । बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया साथ ही साथ कोरोना महामारी से बचाव के तरीक़े को भी बताया गया ।मार्मिक चेतना के अंकिता पांडेय जी ने बताया कि लोगो गांव में आज भी लोगो के बीच जागरूकता की कमी है साथ ही साथ वहा सेनेट्री पैड का भी वितरण किया गया तथा नेहा तिवारी द्वारा महिलाओ को मासिकधर्म के समय होने वाली परेशानियों और उनसे बचाव के संबंध में विस्तार से बताया गया इस जागरूकता कार्यक्रम में नीरज गेमनानी अनुभव शुक्ला प्रकाश झा अजीता पाण्डेय रमतला पूर्व सरपंच अंकुर सिंह ठाकुर के साथ अधिक संख्या में बच्चे और ग्रामीण मौजूद रहे

READ MORE:  पंचायत सचिव और रोजगार सहायक आज बजायेंगे भैंस के आगे बिन,आंदोलन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *