तुलसी जयंती पर ‘तुलसी मित्र संस्था’ ने किया सादगीपूर्ण आयोजन

बिलासपुर

ब्यूरो- गोस्वामी तुलसी दास जी की जयन्ती तुलसी मित्र संस्था बिलासपुर द्वारा सादगी पूर्ण ढंग से मनाई गई । कोरोना संकट को देखते हुये राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रतिमा में कान्यकूब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राम प्रसाद शुक्ला,सचिव अरविन्द दीक्षित,कोषाध्यक्ष प्रभात मिश्रा,पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने अभिषेक,मंत्रोचारण,पूजन.रोचना,माला,चंदन,भोगप्रसाद एवं आरती कर सम्पन्न किया गया ।
उक्त अवसर पर उपस्थित सभी सदस्य राम प्रसाद शुक्ला,अरविन्द दीक्षित,प्रभात मिश्रा,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,मनोज शुक्ला,अखिलेश बाजपेयी,कैलाश नाथ मिश्रा,अमृतांत शुक्ला,बी महेश,राकेश गौराह,मनोज सिंह ठाकुर ,डीगू राव ने बाबा तुलसी दास द्वारा रचित श्रीराम जी की स्तुति की गई ।कार्यक्रम का संचालन संयोजक अखिलेश चन्द्र प्रदीप बाजपेयी व आभार संयोजक मनोज शुक्ला ने व्यक्त किया ।सम उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया ।15 मिनट में सम्पन्न आयोजन में कोरोना संकट को देखते मास्क,सोशल डिस्टेंस व निर्देशो का पालन किया गया ।उपस्थित सदस्यों ने तत्कालीन विधान सभा अध्यक्ष स्व पं राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला द्वारा स्थापित तुलसी दास प्रतिमा एवं गत वर्ष तत्कालीन महापौर किशोर राय द्वारा प्रतिमा के ऊपर छतरी,पुष्पांजलि हेतु सीढ़ी निर्माण किये जाने पर उन्हें स्मरण कर आभार व्यक्त किया।

READ MORE:  जिपं अध्यक्ष ने किया लालपुर में तहसील कार्यालय का उद्घटान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *