सांसद साव ने 20 करोड़ के सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

मुंगेली

महेश कश्यप- बिलासपुर कोलसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव ने आज मुंगेली जिले रामगढ़ में 20 करोड़ की लागत से बनने वाले दो सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।बिलासपुर मुंगेली सड़क से रामगढ़ होते हुए गीधा तक और टेमरी से गाडामोड तक बनने वालीयह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए जाएंगे।

सांसद अरुण साव ने रामगढ़ में 20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले दो प्रधानमंत्री सड़कों का भूमिपूजन व वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर कलेक्टर पी एस एल्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर उपस्थित थे।सांसद अरुण साव ने उपस्थित ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निर्माता व गांवों के विकास का सपना देखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री पं अटल बिहारी बाजपेयी ने प्रधानमंत्री सड़क योजना लागू की थी। इसी योजना के तहत आज रामगढ़ में 20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले दो सड़क निर्माण का भूमि पूजन किया गया है।इसमें प्रमुख रूप से बिलासपुर-मुंगेली सड़क से रामगढ़ नूनीयाकछार ,जमहा,गीधा,एमडीआर तक 541.97 लाख एवं टेमरी एमडीआर रोड से चकरभाठा, केसली, भालापुर, नारायणपुर,गाड़ामोड़ तक 1482.29 लाख कुल 20 करोड़ 24 लाख 26 हजार रुपए। इसके साथ पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर प्रधानमंत्री सड़क योजना के कार्यपालन यंत्री जे एस पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती गायत्री रामफल साहू,उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय,नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीलू साहू प्रतिनिधि जयपाल साहू,रामगढ़ सरपंच श्रीमती बूगल बाई साहू,गिरीश शुक्ला,जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,निश्चल गुप्ता, मोहन भोजवानी, प्रेम आर्य,द्वारिका जायसवाल,लोकनाथ सिंह,सुनील पाठक ,संजय वर्मा,आशीष मिश्रा,शंकर सिंह ठाकुर,राणाप्रताप सिंह,मिट्ठूलाल यादव,नितेश भारद्वाज, राजीव श्रीवास, रामशरण यादव,मानससिंह बैस,नंदू सिंह,राकेश साहू,उमाशंकर साहू कोटूमल दादवानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

READ MORE:  नवनियुक्त आदिवासी नेताओं का हुआ भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *