ट्रांसफार्मर खराबी से गांवों में था अंधेरा,धर्मजीत का प्रयास लाया रोशनी

लोरमी

महेश कश्यप- लोरमी के मोहतरा कुर्मी और कुम्हरौली क्षेत्र में ट्रांफॉर्मेर खराबी से आमजन महीनों से अंधेरे रहने को विवश थे।सातः ही अन्य निस्तारी और कृषि कार्यो में भी बाधा पैड रही थी।जिसे लोरमी विधयक धर्मजीत ने हस्तक्षेप कर दूर किया।


लोरमी के मोहतरा कुर्मी और कुमहरौली सहित कई गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर थे। साथ ही किसानों को रोपाई और अन्य खेती किसानी कार्य करने में बहुत ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। वहीं गांव में बिजली नहीं होने के कारण पीने के लिए पानी भी दूर दूर पंपो से लाना पड़ता था। ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग में इसकी जानकारी बार-बार देने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया ।इसके बाद ग्रामीणों ने लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह को इसकी जानकारी मोबाइल फोन के माध्यम से दी । परमजीत सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया तब बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी हरकत में आए और ट्रांसफार्मर बदला गया ।गांव वालों ने धर्मजीत सिंह की इस संवेदनशीलता के प्रति आभार जताया है ।

READ MORE:  कांग्रेसियों ने राजीव की पुण्यतिथि पर बांटे मास्क सैनिटाइजर और साबुन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *