विधायक डॉ रश्मि सिंह बनी महिला एवं बाल विकास विभाग की संसदीय सचिव,

तख़तपुर

ब्यूरो- तख़तपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशिष सिंह ठाकुर ने आज संसदीय सचिव की शपथ ले ली।उन्हें महिला एवं बाल विकास विभाग ,और समाज कल्याण का संसदीय सचिव बनाया गया है।इसी के साथ तख़तपुर को एक और उपलब्धि मिल गयी।यह दूसरी बार है जब तख़तपुर क्षेत्र के विधायक को संसदीय सचिव का पद भार दिया गया है।इस नियुक्ति से जहां विधायक रश्मि सिंह का राजनीतिक कद बढ़ा है वही तख़तपुर क्षेत्र में विकास की संभावना भी और ज्यादा बलवती हो गयी है।

तखतपुुुर क्षेत्र की तेज तर्रार विधायक श्रीमती रश्मि आशिष सिंह ने आज संसदीय सचिव की शपथ ली।मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ दिलाई।इसके बाद सभी 15 संसदीय सचिवों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया।विधायक एवं संसदीय सचिव डॉ रश्मि आशिष सिंह को महिला एवं बाल विकास का उत्तर दायित्व सौंवा गया है।उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है और अधिकांश कार्यकर्ता उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने रायपुर भी गये है।श्रीमती सिंह की नियुक्ति से राजनीतिक गलियारे में उनका कद भी बढा है, क्योंकि संसदीय सचिवों की दौड़ में बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडेय भी शामिल थे।लेकिन बाजी तख़तपुर विधायक डॉ रश्मि आशिष सिंह के पक्ष में आया।उनके संसदीय सचिव बनने से तख़तपुर के विकास की गति और तेज होने की आशा है।

किसे मिला कौन सा विभाग देखें पूरी सूची

READ MORE:  आपकी रसोई गैस की सब्सिडी हो गयी है खत्म।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *