प्रश्न किसी की रिश्तेदारी का नहीं,सवाल तत्काल कार्यवाही का है!

बिलासपुर

ब्यूरो – स्वास्थ्यमंत्री टी एस सिंहदेव अपनी संवेदनशीलता के लिए जाने जाते है।पीछले दिनों उन्होंने शिक्षामित्रों, अतिथि शिक्षकों और शिक्षाकर्मियों को किये गए चुनावी वादे पूरे नही कर पाने पर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी।अब अम्बिकापुर के शासकीय अस्पताल में मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट किये जाने को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र न्यायोचित कार्यवाही किये जाने की बात कही है।

स्वास्थ्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने अम्बिकापुर में एक युवक द्वारा शासकीय अस्पताल के डॉक्टर को थप्पड़ मारने और खुद को एएसपी की पत्नी का भाई बताकर धमकाने की घटना पर आईजी दीपांशु काबरा की ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ” प्रश्न किसी की रिश्तेदारी का नही ,सवाल तत्काल कार्यवाही का है!” अपनी ट्वीट में आईजी दीपांशु काबरा ने जानकारी दी थी कि घटना में युवक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया गया है और किसी एएसपी की पत्नी का भाई होना प्रमाणित नही हुआ है।

ज्ञातव्य है कि अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फीमेल वार्ड में एक युवक अंकित दुबे शुक्रवार की रात को अपने एक परिचित के जहर सेकन के उपचार के दौरान खुद को एएसपी की पत्नी का भाई बताते हुए डॉक्टरों और नर्सों से उलझ गया और डॉक्टरों से मारपीट कर दिया था।इस पर मणिपुर चौकी में मामला दर्ज किया गया था।

अपनी इस ट्वीट से स्वास्थ्यमंत्री ने पुलिस को संदेश दिया है कि किसी के रिश्तेदारी से कोई मतलब नही आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही समय पर होना चाहिए,जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सके और सुरक्षा की भावना बढ़े।

READ MORE:  शैक्षणिक संस्थाएं 2 अगस्त से खुलेंगी, भूपेश कैबिनेट की बैठक में लिया गया निर्णय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *