कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि रोके जाने का आदेश की प्रति जला किया विरोध , संशोधन के लिए सीएस को सौंपा ज्ञापन!

बिलासपुर

ब्यूरो – नया रायपुर अटल नगर- शासन के द्वारा कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पंर रोक लगाने के आदेश के विरोध में अब स्वर बुलंद होने लगे हैं। आज संचालनालय विभागीय शासकीय कर्मचारी संघ ने नया रायपुर अटल नगर में इंद्रावती भवन के गेट नंबर 1 के सामने आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध जताया और आदेश में संशोधन के लिए मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।

छत्तीसगढ़ संचनालय विभागीय शासकीय कर्मचारी संघ ने आज इंद्रावती भवन नया रायपुर के गेट क्रमांक 1 के सामने विरोध प्रदर्शन किया और आदेश की प्रतियां भी जलाई ।इसके बाद मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन भी सौंपा।संघ के अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आज दिनांक 1 जुलाई 2020 को शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर कर्मचारी हित में राज्य शासन द्वारा वार्षिक वेतन वृद्धि विलंबित किए जाने के विरोध में आदेश संशोधन कर वार्षिक वेतन वृद्धि प्रदाय करने ध्यान आकृष्ट कराने इंद्रावती भवन गेट नंबर 1 में नारेबाजी करते हुए और शासन के आदेश की प्रतियां जलाते हुए ज्ञापन मुख्य सचिव के नाम इंद्रावती भवन के नोडल अधिकारी श्रम आयुक्त को सौंपा गया ।कार्यक्रम में विभाग अध्यक्ष कार्यालय के समस्त विभागों के कर्मचारी अधिकारी गेट नंबर 1 में एकत्रित होकर अपना विरोध व्यक्त करते हुए शासन के आदेश की प्रतियां जलाई आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संघ के अध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर संरक्षक सीएल शर्मा रामसागर कोसले, अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष करण सिंह अतरिया, छत्तीसगढ़ वाणिज्य कर संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल ठाकुर, सुनील भूमरकर, नवीन अग्रवाल, प्रकाश ठोकने, अल्पना दाऊ, छाया सोनी आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

READ MORE:  ओलावृष्टि ने किया फसल को खराब, किसानों को सरकार से है मुआवजे की उम्मीद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *