अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के आदित्य अध्यक्ष, नीलेश महासचिव एवं प्रतिमा, ज्योति सचिव बने

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिली।

बिलासपुर

गोविंद सिंगरौल – रायपुर. संयुक्त राष्ट्र एवं अंतरराष्ट्रीय बार एसोसिएशन से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के वर्ल्ड चेयरमेन डॉ. नेम सिंह प्रेमी की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के संयोजक अमित व्ही. जोशी ने संस्था के डायरेक्टर श्रीमती सरस्वती धनेश्वर एवं प्रदेश अध्यक्ष आदित्य चंद्राकर ने प्रदेश पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी।
डायरेक्टर- श्रीमती सरस्वती धनेश्वर, ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन जो कि सिर्फ मानव हितों के लिए कार्य करता है एवं उनके अधिकार एवं कर्तव्यों की रक्षा हेतु न्याय दिलाने संघर्ष करता है। इसी जिम्मेदारी को निभाने हेतु प्रदेश पदाधिकारियों को आज नियुक्ति पत्र देकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष- आदित्य चंद्राकर, महासचिव- नीलेश गुप्ता एवं प्रदेश सचिव पद पर डॉ. ज्योति रानी मुदुली व प्रतिमा डे को नियुक्त किया गया है. इसके अलावा तुषार अग्रवाल सहसचिव, मो. सागीर विधिक सलाहकार तथा यामिनी बघेल, मोनिका सिंह व विजय हिशीकर को मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया है. इसी तरह राष्ट्रीय कार्यालय की अनुशंसा पर रायपुर शहर अध्यक्ष डॉ. आशीष बिसेन और दुर्ग शहर अध्यक्ष पद पर जितेंद्र हासवानी नियुक्त किया गया है।प्रदेश अध्यक्ष आदित्य चंद्राकर ने इन सभी सदस्यों की नियुक्ति पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।

READ MORE:  स्कूल शिक्षा विभाग ने मांगी अनियमित दैनिक वेतनभोगी और संविदा कर्मियों की जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *