रोका छेका का किया गया आयोजन

मस्तूरी

सूरज सिंह– मस्तूरी मुख्यालय में आज छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हित में शुरू की गई नई योजना रोका छेका को शासन के निर्देशानुसार बड़े ही उत्साह पूर्वक मस्तूरी मुख्यालय के ग्राम पंचायत वेद परसदा के मॉडल गौठान पर जनप्रतिनिधियों सहित ब्लॉक मुख्यालय के कर्मचारी अधिकारियों की उपस्थिति में मनाया गया जिसमें कृषि विभाग के द्वारा खाद्य बीज का आवंटन किया गया वहीं पशु विभाग के द्वारा पशुओं की प्रोटीन पाउडर से लेकर दाने का भी वितरण किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत वेद परसदा के किसानों को गौ सुरक्षा को लेकर शपथ भी दिलवाया गया मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मॉडल गौठान में वृक्षारोपण कार्य किया। उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ,,जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, जिला सदस्य राजेश्वर भार्गव, राहुल सोनवानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शंकर यादव,सहित मस्तूरी मुख्यालय के जनपद पंचायत मस्तूरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी, पशुपालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी, सहित उद्यान विभाग से लेकर,ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि गढ़वा किसान उपस्थित रहे।

READ MORE:  सीईओ की मनमानी से नाराज सदस्यों ने किया सामान्य सभा की बैठक का बहिष्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *