जुलाई में प्रवेश के लिए खुलेंगे स्कूल, कक्षाओं पर अगस्त में होगा निर्णय।

बिलासपुर

ब्यूरो- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता और उनके निवास में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ।इसमे स्कूलों को खोले जाने वाला बहु प्रतीक्षित निर्णय भी शामिल है।इसी के साथ राजीव गांधी न्याय योजना की अगली किश्त अगस्त में दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक हुई इसमे राज्य के शैक्षणिक संस्थानो, स्कूलों एवं काॅलेजों को जुलाई में खोले जाने का निर्णय लिया गया है।किन्तु जुलाई माह में केवल प्रवेश की प्रक्रिया प्रांरभ करने का भी निर्णय लिया गया है। कक्षाओं के संचालन और विद्यार्थियों का शैक्षणिक संस्थाओं में आने का निर्णय केन्द्र सरकार की एडवाइजरी के अनुसार परिस्थितियों को देखकर लिया जाएगा ।केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व में ही कह चुके हैं कि स्कूल कॉलेजों में कक्षाएं प्रारंभ करने के बारे में अगस्त में विचार किया जाएगा।संभवतः 15 अगस्त के बाद कक्षाएं शुरू हो।

इसी बैठक में राज्य सरकार की किसान हितैषी ‘राजीव गांधी न्याय योजना’ की दूसरी किश्त को 20 अगस्त को राजीव गांधी के जयंती पर दिए जाने का निर्णय लिया गया है।इस योजना से प्रदेश के 19 लाख किसानों को फायदा पहुँचेगा।इस बैठक में मंत्री परिषद के सभी सदस्य, मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं अन्य विभागों के  सचिव उपस्थित थे। 

READ MORE:  यूपीएससी की परीक्षा में छत्तीसगढ़ की सिमी करण ने हासिल की 31वां रैंक!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *