जे पी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को बताया मोदी 2.0 के एक साल की उपलब्धि

तख़तपुर

ब्यूरो- नरेंद्र मोदी नित भाजपा सरकार के द्वितीय कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसमे तख़तपुर क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ता उनसे जुड़कर दूसरे कार्यकाल के एक साल की उपलब्धियों को जाना और इस जानकारी को लोगो तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

फेसबुक पर जुड़े बीजेपी कार्यकर्ता


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा किये जाने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। जगत प्रकाश नड्डा जी ने मोदी सरकार द्वारा काश्मीर से धारा 370 हटाने, तीन तलाक खत्म करने तथा राम मंदिर निर्माण की बाधाएं दूर करने तथा राष्ट्रीय नागरिकता संशोधन कानून बनाने के साथ साथ वैश्विक संकट कोरोना से परेशान देशवासियों के साथ संवेदनशीलता के साथ कार्य करने लांकडाऊन लागू करने सहित अनेंक विषयों पर चर्चा की। जिसे भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि श्रीमती हर्षिता पांडेय ने भी फेसबुक लाईव के माध्यम से जुड़ी साथ ही पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती नूरीता प्रदीप कौशिक, मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय, महामंत्री प्रदीप कौशिक,जनपद प्रतिनिधि संतोष कश्यप और अजय यादव नें भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा का लाईव उद्बोधन से जुड़े तथा नरेन्द्र मोदी सरकार की दूसरे कार्यकाल के राष्ट्रहित में लिए गये सभी निर्णय को साहसिक,सराहनीय और ऐतिहासिक बतलाया।इसके साथ ही उनकी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

READ MORE:  कृष्ण निकले नगर में होली खेलने!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *