छत्तीसगढ़ में हो सकता है टिड्डी दलों का हमला

बिलासपुर

ब्यूरो- केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए छत्तीसगढ़ को बताया है कि आने वाले समय मे कई जिलों में टिड्डी दल का आक्रमण हो सकता है।इसके चलते छत्तीसगढ़ में भी सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट जारी कर दिया गया है,और खतरे से निपटने की तैयारी करने को कहा है।

भारत में पाकिस्तान की ओर से आ रहे टिड्डी दलों से राजस्थान ,मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पहुंच चुके है और वहां फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है ।अब ये टिड्डी दल छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंच गए है।इसे देखते हुए कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी करते हुए तैयारी करने को कहा है। महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से जुड़े हुए छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिले राजनांदगांव, कवर्धा, कांकेर और बालोद जिला प्रशासन को सावधान रहते हुए तैयारी करने को कहा है।इसके लिए कृषि विश्विद्यालय से गाइडलाइन जारी किया गया है ,जिससे टिड्डी दलों के प्रकोप से बचा जा सके।

READ MORE:  सीएम ने की महत्वपूर्ण घोषणा, किये करोड़ो के कार्यों का लोकार्पण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *