देखें वीडियो -फिल्मी अंदाज में कार सवार ने तोड़ा शासकीय बैरिकेटिंग

तख़तपुर

ब्यूरो- तखतपुर को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के बाद शहर की ओर आने जाने वाली सड़कों को बैरीकेटिंग करके सील कर दिया गया है। आज रात 8:00 बजे के आसपास मारुति सुजुकी बैलेनो क्रमांक सीजी 28 ई 37 22 का कार चालक अपनी पत्नी और बच्ची के साथ बिलासपुर की ओर से मनियारी पुल के पास बनाए गये बैरिकेटिंग के पास पहुंचा और शराब के नशे में वहां पर देखरेख कर रहे लोगों से हुज्जत करते हुए किसने बैक्रिकेटिंग लगवाया?किसके आदेश से लगाया ?ऐसा पूछते हुए कार को चालू कर बैरिकेटिंग तोड़ते हुए आगे निकल गया ।इस बीच उसकी पत्नी उसे दुसरे रास्ते से जाने के लिए समझाती रही।मगर वह शराब के नशे में नही माना और बैरिकेटिंग तोड़कर चला गया। जरहागाँव पुलिस के द्वारा कार चालक को पकड़ कर तखतपुर भिजवाया गया है ।तख़तपुर पुलिस कार्यवाही कर रही है ।

देखें वीडियो

READ MORE:  जरहागाँव में नही लॉक डाउन का असर, खुली है सभी तरह की दुकाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *