फारेस्ट रेंजर ने सरपंच पर मारपीट का आरोप लगाते दर्ज कराया एफआईआर

तख़तपुर

ब्यूरो-तख़तपुर थाना क्षेत्र के जुनापारा चौकी में लोरमी वन परिक्षेत्र के रेंजर ने बांधा सरपंच पर अपने स्टाफ के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है।घटना 19 मई की रात 9 बजे के आस पास बताई जा रही है,जब बांधा सरपंच की बोलेरो को रोक कर रेंजर जांच कर रहे थे।वही सरपंच ने मामले को झूठा बताते हुए अपने साथ ही मारपीट किया जाना बताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोरमी रेंज के रेंजर निखिल पैकरा ने जुनापारा चौकी प्राथमिकी दर्ज कराया है,जिसमे रेंजर ने बांधा सरपंच खम्हन सोनवानी उर्फ मिकी सोनवानी पर12 अन्य साथियों के संग मिलकर अपने स्टाफ के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पिंजर निखिल पैकरा ने अपने एफआईआर में बताया है कि दिनांक 19 मई को रात करीब 8:30 बजे पिकअप में लकड़ी परिवहन होने की सूचना पर शासकीय वाहन के साथ विजयपुर की ओर रवाना हुआ तो मंदिर के पास पिकअप क्रमांक सीजी 10 सी 1623 मिल गया रोकने पर पिकअप में सवार बांधा सरपंच मिक्की सोनवानी अपने दो अन्य साथियों के साथ पिकअप से उतर कर गाली गलौज करने लगा और अपने 10 स 11 साथियों को बुलाकर मेरे स्टाफ का साथ लाठी डंडे से मारपीट किया,जिसमे वन कर्मचारियों बसंत महिलांगे वन रक्षक जागेश्वर नवरंग व शिव सागर को चोट आई है।जुनापारा चौकी ने शिकायत के आधार पर मारपीट करने और शासकीय कार्य मे बाधा डालने का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

इस मामले में बांधा सरपंच खम्हन सोनवानी का कहना है कि 19 मई की रात 9 बजे के आसपास मैँ पैरा लाने विजयपुर गया था जहाँ रेंजर ने मेरी बोलेरो पिकअप को लाइट का संकेत कर रुकवाया । मेरे गाड़ी किनारे लगाकर रोक देने के बाद भी रेंजर ने अपनी गाड़ी से मेरे बोलेरो पिकअप को ठोक दिया और अंदर घुसकर जांच किया कुछ भी नही मिला,तो मै ने अपने बोलेरो को ठोकने का हर्जाना मांगा, जिस पर शराब के नशे में रेंजर और 4 सहयोगियों द्वारा मेरे साथ मारपीट किया गया है,और उल्टा मेरे ही नाम पर एफआईआर दर्ज कराया गया है।

READ MORE:  वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार हुए दुर्घटना के शिकार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *