स्वयं के बनाये जाल में फंसा युवक,हुई मौत!

बिलासपुर

सूरज सिंह- मछली मारने के लिए बिजली का सहारा लेना एक युवक की जिंदगी को भारी पड़ गया।अपने ही फंसाये तार में चिपक कर 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी।मामला मस्तूरी क्षेत्र के पचपेड़ी थाना अन्तर्गत ग्राम हरदी का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदी में नाले में मछली पकड़ने के लिए मनबोध पैकरा उम्र 30 वर्ष ने बिजली के करंट का उपयोग किया और इस दौरान वह खुद करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई । मृतक के भाई रमेश पैकरा ने पचपेड़ी पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई मनबोध पैकरा उम्र 30 वर्ष सुबह 11 बजे के आस पास ग्राम हरदी के नाला में मछली पकड़ने गया था,जहाँ वह बिजली की करंट से मछली मारने के प्रयास में खुद तार के चपेट में आ गया। इसकी जानकारी मिलते ही उसे हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था किंतु हॉस्पिटल पहुचने के पहले ही उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीँ ग्रामीणों ने बताया कि वह नाले के पास लगे बिजली के खंभे से खतरनाक तरीके से बिजली तार से करंट फैला कर नाले में मछली मार रहा था तभी वह भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है, जिसके बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो पायेगी।

READ MORE:  थोक में जारी हुए संविलियन आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *