विधायक रश्मि सिंह ने किया करोड़ो के सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन।

तख़तपुर

तख़तपुर

ब्यूरो- तख़तपुर क्षेत्र की विधायक रश्मि आशीष सिंह ने आज करोड़ो के सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।इसमे पिछले तीन दशकों से डामरीकरण की बाट जोह रहा कोड़ापुरी से केकराड़ का ढाई किलोमीटर की लंबाई का सड़क भी शामिल है।जो विधायक की सक्रीयता से अब डामरीकृत किया जा रहा है।इसी के साथ ग्राम संबलपुरी से दबेना(बहतराई)और ढनढन से पकरिया तक के सड़क का भूमिपूजन किया गया।

तख़तपुर क्षेत्र की विधायक रश्मि आशीष सिंह ने आज क्षेत्र में तीन डामरीकृत सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया है।करोड़ो के यह सड़क मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाये जा रहे है।आज किये गये सड़क निर्माण के भूमिपूजन में पीछले तीन दशकों से डामरीकरण का इंतजार कर रहा कोड़ापुरी से केकराड़ का सड़क भी शामिल है।इस सड़क के बन जाने से लोगो को आने जाने में विशेषकर बरसात के दिनों में बेवजह अधिक घूमना नहीं पड़ेगा।कोड़ापुरी से केकराड़ के बीच की दूरी लगभग 2 किलोमीटर ही हैं।इस मार्ग में मिट्टी मुरुम का कार्य 30 से 32 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत कोड़ापुरी के तत्कालीन सरपंच द्वारा कराया गया था।इसके बाद कई नेता आये और चले गए मगर मार्ग का विकास नही हो पाया।इसके कारण बरसात के दिनों में लोगो को 8 से10 किलोमीटर घूमना पड़ता था।लेकिन विधायक रश्मि आशीष सिंह के प्रयास से अब इस सड़क का निर्माण हो रहा है।इससे कोड़ापुरी और केकराड़ दोनो के ग्रामीणों को तो सुविधा होगी ही क्षेत्र के अन्य लोगो को भी इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है आज इस सड़क के निर्माण से से लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी और अनावश्यक रूप से अधिक दूरी तक नहीं घूमना पड़ेगा।मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने वाली 1.8 किलोमीटर इस सड़क की लागत 1करोड़ 9लाख है ।इसी तरह सम्बलपूरी से दबेना (बहतराई) तक की 5 किलोमीटर से अधिक लंबाई की सड़क जिसकी कुल लागत 2 करोड़ 48 लाख है का भूमिपूजन किया ।साथ मे तख़तपुर के नजदीकी ग्राम ढनढन से पकरिया के बीच लगभग ढाई किलोमीटर की लंबाई की सड़क जिसकी लागत 1 करोड़ 5 लाख है का भूमि पूजन किया गया।इस भूमि पूजन कार्य मे सामाजिक दूरी और लॉक डाउन के निर्देशों का पूर्णता पालन किया गया आज के इस भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आशीष सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित थे।साथ ही जिला पंचायत सदस्य घनश्याम कौशिक, जिला पंचायत सदस्य ममता धनंजय सिंह क्षत्रिय, शिवबालक कौशिक, मथुरा सूर्यवंशी, अश्वनी कौशिक , विक्रमादित्य दुबे, गरीबा यादव,आशीष कौशिक, विनोद सिंह,रवि कौशिक उपस्थित थे।

READ MORE:  जनपद सदस्यों की भूख हड़ताल, अफसरों की बहानेबाजी,कुल मिलाकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा


मनरेगा मजदूरों को भी मिलेगा काम
करोड़ो की लागत से किये जा रहे इस सड़क के निर्माण से लोगो को आवागमन की सुविधा तो मिलेगी ही। लॉक डाउन के कारण आर्थिक संकट में आये ग्रामीण मजदूरों को भी काम मिलेगा।इन तीनो सड़क निर्माण कार्यों में मिट्टी मुरुम का काम मनरेगा के अंतर्गत कराया जाएगा। तीनो सड़कों को मिलाकर साढ़े तेरह लाख के काम मनरेगा मजदूरों से कराया जाएगा । कोड़ापुरी से केकराड़ की सड़क में पांच लाख नौ हजार हर संबलपुरी से तब लेना बेहतर आई वाली सड़क में पांच लाख चौरासी हजार तथा ढनढन से पकरिया तक की सड़क में दो लाख उन्हत्तर हजार के काम मनरेगा के तहत कराए जाएंगे। इससे इस क्षेत्र के ग्रामीण मजदूरों को आर्थिक संकट की परिस्थिति में काम मिलेगा ,जिससे उन्हें आर्थिक संबल प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *