मस्तूरी पुलिस ने 9 लीटर महुआ शराब के साथ एक को पकड़ा

मस्तूरी

सूरज सिंह-सरकारी शराब दुकान बंद होने के कारण प्रदेश भर में अवैध शराब का कारोबार फिर से अपनी जड़ें जमा चुका है।महुआ शराब के अवैध कारोबार को कोरोना बहुत रास आया है।लेकिन पुलिस कार्यवाही कर तो रही है,मगर बड़े अपराधियो को पकड़ पाने में सफलता नही मिली है।मस्तूरी पुलिस ने फिर एक छोटे कोचिये को 9 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्तूरी पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम वेद परसदा निवासी शांति प्रसाद भारती पिता संतोष भारती इम्र 22 कच्ची महुआ शराब लेकर आ रहा है।मुखबीर की सूचना घेरा बंदी कर वेदपरसदा के पास आरोपी को रोककर तलाशी ली गयी तो उसके पास 9 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल कीमत 1800 रुपये तथा बिक्री रकम 1600 रुपये कुल जुमला 3400 बरामद हुए।आरोपी शांति प्रसाद के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा34(2),36,59(क) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

READ MORE:  रासायनिक खाद की अफरा-तफरी करने वालों के विरूद्ध लगातार की जा रही है कार्यवाही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *