पीएम नरेंद्र मोदी आज 11 बजे करेंगे मन की बात

बिलासपुर

ब्यूरो-रेडियो के माध्यम से देश की जनता तक अपनी बात रखने के लिए प्राधनमंत्री नरेंद मोदी का कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण आज 11 बजे आकाशवाणी के सभी रेडियो स्टेशनों से किया जाएगा।इसमे नरेंद्र मोदी कुछ सुखद और अच्छी जानकारी साझा कर सकते है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 64वें संस्करण के साथ फिर जनता के बीच सुबह 11 बजे अपनी बात रखेंगे। ट्वीटर पर उन्होंने जानकारी दी कि इस महीने ‘मन की बात’ में साझा करने के लिए कुछ अच्छी और सुखद खबरें आ रही हैं ।जनता को 11:00 बजे कार्यक्रम सुनने का आग्रह किया है।कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन के बीच मन की बात करने का यह उनका दूसरा अवसर होगा।29 मार्च को प्रसारित 63वे ‘मन की बात’ में उन्होंने कोरोना के कारण देश।मे उत्पन्न हो रहे हालात और किये जा रहे प्रयास पर चर्चा की थी ।इसमे 24 अप्रैल को लॉक डाउन के प्रभाव और कारणों पर चर्चा करने के साथ कोरोना पीड़ित परिवारों से भी बात की थी।इस बार ट्वीटर पर उन्होंने संकेत देते हुए कहा है कि इन दिनों अच्छी और सुखद ख़बरें मिली है इस महीने मन की बात करने के लिए।साथ ही 11 बजे सुनने को कहा है।

READ MORE:  सिंधिया ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, बीजेपी की सरकार बनने की बढ़ी संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *