ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ने दिए गरीब परिवार को राशन

तख़तपुर

ब्यूरो-लॉक डाउन के चलते लोगो की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है।सरकार मदद दे रही है ,फिर भी समाज में कुछ ऐसे वंचित लोग भी मिल रहे है,जिन्हें अतिरिक्त मदद की आवश्यकता है।ऐसे ही दो परिवारों की मदद ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे ने राशन व्यवस्था कर की।

कोरोना के चलते सारे काम धंधे बन्द पड़े हुए हैं। साथ ही आवश्यक कार्यो को छोड़ बाहर निकलना भी बंद है। ऐसी स्थिति में गरीबो के लिए दैनिक जरूरी वस्तुओं की व्यवस्था भी मुश्किल हो रहा है।ऐसे ही एक परिवार दो परिवारों को चिन्हित कर ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे ने राशन के साथ उनकें बच्चो के लिए चॉकलेट बिस्कुट पहुंचाया।घनश्याम शिवहरे ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि नगर के वार्ड क्रमांक 12 दो परिवारों के पास राशन की समस्या है।अतः उनके परिवार के मुखियाओं को राशन और बच्चों के लिए चॉकलेट बिस्कुट दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस संकट की घड़ी में गरीब और नि:शक्तजनो की पहचान कर उन तक रसोई में उपयोग के लिए अनाज, बच्चो के लिये बिसकिट नमकीन एवं किराने की सामान पहुंचाना मेरी प्राथमिकता में हैं।मैं ऐसे चिन्हित और जरूरत मंद परिवार हैं, उन्हे मदद करने का प्रयास कर रहा हूँ, यह क्रम निरंतर जारी रहेगा ।

READ MORE:  अपनी गलती छुपाने पत्रकार पर लगाया जा रहा वसूली का आरोप!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *