कांग्रेस के नेताओ ने किया दौरा,की शासकीय मदद के हकीकत की पड़ताल

बेलगहना

रविराज रजक-छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरोना से परेशान जरूरतमंदों के लिए चलाये जा रहे ।राहतभरी योजनाओ की जमीनी हकीकत जानने के लिए पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान ने कोटा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रो का दौरा किया।और लोगो से मिलकर दी जा रही सहायता की जानकारी ली।

सरकार से मिलने वाली सुविधाएं के बारे में जानकारी लेते हुए आज प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान ने गांव का दौरा किया। इस दौरे में गरीब,किसान वर्ग और मजदूरों से बातचीत की। सरकार की योजना का लाभ उन ग्रामीणों तक पहुंच रहा है कि नहीं इसकी जानकारी ली।साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा लॉक डाउन पीरियड में चलाये जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया। ग्रामीणों ने अटल श्रीवास्तव को बताया कि राशन व खाने का सामान,सब्जी -भाजी कुछ ना कुछ लोग दे जाते हैं, परंतु हमें काम की आवश्यकता है। इस पर अटल श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही रोजगार गारंटी का काम आपके गांव में खुलने वाला है। आप सभी सोशल डिस्टेंस बनाकर रोजगार गारंटी का काम करें । अटल श्रीवास्तव ने य कहा कि शहर से ज्यादा जागरूक गांव के लोग हैं। मैं अपने इस दौरे में इतने बेरियर क्रॉस किया हूं ।यह देखकर मुझे बड़ा अचंभा हो रहा था कि इतना ख्याल तो शहर के लोग नहीं रखते। मुझे बड़ी खुशी है की कोरोना को हराने के लिए पूरा गांव एकजुट है।इस अवसर पर नेताओ ने ग्रामीण लोगो को मास्क का वितरण किया।उन्होंने क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और विशेष रूप से ब्लॉक अध्यक्ष संदीप शुक्ला की तारीफ करते हुए उन्हें आगे भी कड़ी मेहनत करने की बात कही। इस दौरे में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलगहना अध्यक्ष संदीप शुक्ला ,शिवदत्त पांडेय,गणेश कश्यप,हैप्पी गुप्ता आदि शामिल थे।

READ MORE:  किसानों से अधिक लिया जा रहा धान ,अलग अलग बोरों में मिला अलग अलग वजन, स्टेकिंग के लिए भी समुचित व्यवस्था नहीं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *