राज्य सरकार ने लिया फैसला इली और सारी वालो की भी होगी जांच

बिलासपुर

ब्यूरो-कोरोना के प्रसार और संक्रमण को रोकने के लिए अब सभी राज्य के सभी चिकित्सालयों में इली और सारी के मरीजो की भी समुचित जांच की जाएगी इसके मुख्य सचिव आर पी मंडल ने आज निर्देश जारी करते हुए सभी संभाग आयुक्तों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों इसे गंभीरता से पालन करने को कहा है।

कोरोना के प्रसार और संक्रमण रोकने के लिए सावधानी के लिए प्रदेश में सभी चिकित्सालयों में ILI- इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस और SARI- सीवियर एक्युट रेस्पिरेटरी इलनेस अर्थात सामान्य सर्दी जुकाम और गंभीर श्वसन सम्बन्धी तकलीफ वाले लोगो की भी जांच कोरोना के संदर्भ में किये जाने का निर्देश जारी हो गया है।इसके लिए राज्य के मुख्य सचिव आर पी मंडल ने आज मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियो तथा समस्त संभाग आयुक्तों को कहा है कि सभी इली और सारी वाले मरीजो का समुचित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए ।इस कार्य को प्राथमिकता में लेकर किये जाने को निर्देशित किया है।

READ MORE:  जिला प्रशासन ने दूसरे राज्य में उपलब्ध कराई सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *