युवा पार्षद ने अपने वार्ड वासियों को बांटे मास्क और सैनिटाइजर

तख़तपुर

ब्यूरो-नगर में बीजेपी पार्षदों द्वारा दी गयी पार्षद निधि से खरीदे गए सेनिटाइजर और मास्क को वार्ड पार्षद द्वारा वितरण किया जा रहा है।आज वार्ड क्रमांक एक के पार्षद कोमल ठाकुर ने अपने वार्डवासियों को मास्क और सेनिटाइजर बांटा।

तख़तपुर नगर पालिका में भाजपा के कुल 7 पार्षद है।सभीसातों पार्षदों ने अपनी अपनी पार्षद निधि से 50-50 हजार जबकि वार्ड तीन के पार्षद ने 50हजार अतिरिक्त दिए थे। इस तरह भाजपा पार्षदों ने 4 लाख रुपये सेनिटाइजर और मास्क खरीदी के लिए दिए थे।खरीदी के बाद मास्क और सेनिटाइजर नगर पालिका में आ गए थे।आज वार्ड क्रमांक एक के पार्षद कोमल सिंह ठाकुर ने अपने वार्ड के रहवासियों को स्वयम उपस्थित होकर मास्क और सेनिटाइजर का वितरण किया।यह वितरण नदी किराने ,चुलघट रोड,बेलपान रोड में रहने वाले वार्ड वासियों को किया गया।कुल 500 सेनिटाइजर बोतल और 1500 मास्क का वितरण किया गया।आज के वितरण कार्य के समय सुरक्षा के साथ सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा गया था।

READ MORE:  लॉक डाउन में दो बोतल शराब के साथ एक पकड़ाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *