बुजुर्ग महिला ने नहीं दिया खाना, तो युवक ने दे दी मौत!

जांजगीर-चांपा

ब्यूरो-अकलतरा थाना क्षेत्र के पोंडी दलहा गांव में हुए 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के इस अपराध के पीछे बुजुर्ग महिला द्वारा भोजन नहीं दिया जाना ही एक मात्र कारण था।

दो दिन पूर्व अकलतरा थाना क्षेत्र के पोड़ी दलहा में मंदिर में अपने बेटे के साथ रह रही 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला धरमत बाई की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी थी।जांच में पोलिस को पता चला कि बुजुर्ग महिला बुची हरदी की रहने वाली थी और नवरात्रि के समय से पोड़ी दलहा के मंदिर में आकर रहने लगी थी।अकलतरा पुलिस से प्राप्त के अनुसार जब से महिला मंदिर में रहने आयी थी उसी समय से एक युवक भी आस पास घूमता रहता था जो हत्या के बाद से गायब था।

पुलिस ने उसकी तलाश कर पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार कर बताया कि बुजुर्ग महिला उसे मांगने खाना दे देती थी।घटना दिनांक को महिला मंदिर में अकेली थी युवक ने आकर भोजन मांगा तो।महिला ने मना कर दिया इससे आरोपी गुस्से में आ गया और वही पर रखे लकड़ी से महिला के सिर पर कई बार कर दिए जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।हत्या करने के बाद युवक वहां से चला गया।युवक का नाम राकेश यादव है और वह चंदनिया गांव का रहने वाला है।पुलिस नें युवक के विरुद्ध धारा हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।आज न्यायलय में प्रस्तुत किया जाएगा।

READ MORE:  बार बार समझाईश के बाद भी न माना तो अपहरण कर, कर दी पिटाई!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *