केरल मे फंसे लोगों को बिलासपुर कांग्रेस ने दिलवाई मदद।

बिलासपुर

ब्यूरो-देश मे लॉक डाउन के कारण बिलासपुर के 11 लोग 21 मार्च से केरल में फंसे हुए थे ,जिसमे अभिषेक विहार के साहू परिवार और गंगा नगर के तिवारी परिवार के सदस्य है ,जो विषम परिस्थिति से गुजर रहे थे।,लॉक डाउन के बढ़ने से उनके सामने अनेक समस्याएं खड़ी हो रही थी ,जिसकी जानकारी प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को हुई तो उन्होंने शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक से बात की और उन लोगो को फौरी सुविधा देने की बात की।
प्रमोद नायक ने केरल निवासी अपने मित्र मानसन थॉमस से सपंर्क कर घटना की जानकारी दी और मदद की बात की ,तब थॉमस ने त्रिवेंदनम के महापौर श्री कुमार ,ज़िला अध्यक्ष सनल कुमार,सुरेश मनकॉड,केरल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बाबू जार्ज,चेरियन वर्गीस,प्रसाद जार्ज,बिपिन मैथ्यूज,रेजीत रवीन्द्रन ने इनकी पूरी जिम्मेदारी लेते हुए ,उनकी क्वारंटाइन अवधि समाप्त होते ही उन्हें होटल में शिफ्ट कर उनकी पूरी व्यवस्था किये और जब तक लॉक डाउन समाप्त नही होगा तब तक आर्थिक मदद के साथ सुविधा देंगे । केरल के कांग्रेस जन प्रतिदिन एक बार जाकर उनसे मुलाकात कर रहे है ताकि उन्हें असुविधा न हो । प्रमोद नायक ने बताया कि सुनील साहू,मंजू साहू, ने टेलीफोन कर के जानकारी दी । प्रमोद नायक ने अपने मित्र थॉमस और जिला कांग्रेस ,महापौर का आभार मानते हुए उन्हें धन्यवाद भेजा।

READ MORE:  होटल रेयांश गोल्ड में मक्खियों का डेरा, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा की हो रही अनदेखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *