स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची मोहल्ले में 50 घरों की जांच करने

तख़तपुर

ब्यूरो-कल तख़तपुर के एक परिवार का कटघोरा कनेक्शन सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है।आज संबंधित परिवार के सदस्यों का सैंपल लिया गया।इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ले में एक जांच टीम भेजी है जो क्वारंटाइन परिवार के आस पास के चारो ओर 50 घरों में स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।

कटघोरा से कोरोना के मरीजों के थोक में सामने आने के बाद प्रशासन ने पूरे प्रदेश में पिछले 20 दिनों में आने जाने वालों की खोज कर उनको क्वारंटाइन कर जांच करने का आदेश दिया है।तख़तपुर के एक परिवार का भी कल कटघोरा से ट्रेवल हिस्ट्री सामने आने के बाद उसके सदस्यो को क्वारंटाइन कर दिया गया था और मोहल्ले के आने जाने वाले रास्तो की बैरिकेटिंग कर दी गयी है।आज उस परिवार के सदस्यों का सैंपल लेने बिलासपुर से टीम आयी थी जिन्होंने सैंपल लिया है।साथ ही तख़तपुर स्वास्थ्य अमले ने मोहल्ले में स्वास्थ्यकर्मियों के पांच टीम को भेजा है।यह स्वास्थ्यकर्मी संदिग्ध परिवार के घर के चारो ओर 50 घरों में लोगो के स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।इस टीम में एमटी, मितानीन,आर एच ओ(पुरुष/महिला) है।इस परीक्षण में लोगो ले स्वास्थ्य परीक्षण के रिकॉर्ड लेकर उच्चाधिकारियों तक भेज दिया जाएगा।जिसके बाद संदेहास्पद लोगो का परीक्षण के लिए कार्यवाही की जाएगी।वार्ड पार्षद मुकीम अंसारी ने बताया कि 50 घरों में लगभग 250-300 लोगो का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा।

घर मे रहें,सुरक्षित रहें

READ MORE:  सात को होगा सीएमडी कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ी व्यंजन मेला का आयोजन,लगेंगे 60स्टाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *