नहीं रहे हमारे सुग्रीव!

बिलासपुर

ब्यूरो- रामानंद सागर के सर्वाधिक लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में सुग्रीव का पात्र अभिनीत करने वाले अभिनेता श्याम सुंदर कालानी अब हमारे बीच नही रहे।वे कैंसर से पीड़ित थे।

श्याम सुंदर कालानी ने रामायण धारावाहिक में सुग्रीव के पात्र का जीवंत अभिनय किया था।वे भी दारा सिंह की तरह ही पहलवान थे ।जानकारी के अनुसार कालानी जबलपुर मध्यप्रदेश से है, लेकिन काफी समय से कालका हरियाणा में अपनी बेटी के यहाँ रहते थे।उन्होंने ने कालका में अंतिम सांस ली ।वे कैंसर से पीड़ित थे।उनके निधन पर रामायण में राम का पात्र अभिनय करने वाले अरुण गोविल संवेदना व्यक्त करते हुए ट्विटर पर जानकारी साझा की है।

READ MORE:  उज्ज्वला योजना हितग्राहियों के खाते में 3 सिलेंडर का पूरा पैसा होगा जमा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *