अज्ञात कारणों से बुजुर्ग ने लगाई फांसी

तख़तपुर

अभिषेक सेमर– अज्ञात कारणों के चलते एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।मामला तख़तपुर थाना अंतर्गत ग्राम सिरसहा का है।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

तख़तपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकुमार पात्रे पिता थनवरिया पात्रे 40 वर्ष ने थाने आकर सूचना दी कि उसके पिता थनवरिया पात्रे पिता धनुराम पात्रे 70 वर्ष ने ने घर मे शाम 4:30 बजे फांसी लगा ली है।सूचना पर पुलिस ने सिरसहा पहुंच कर लाश को फंदे से उतारकर पंचनामा किया और शव को शव परीक्षण के लिए भेज दिया।परिवार वालो से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें कुछ नही पता कि मृतक ने किन कारणों से फांसी लगाई है।

READ MORE:  मस्तूरी क्षेत्र में नही थम रहा राशन दुकानों में गड़बड़ी का सिलसिला!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *