सरपंच प्रतिनिधि ने लिया गांव का दाग मिटाने का जिम्मा!

मस्तूरी

सूरज सिंह

मस्तूरी-मस्तूरी जनपद क्षेत्र के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के कुख्यात गांव बेल्हा में सरपंच प्रतिनिधि के सहयोग से एक शराब बेचने वाले को पकड़ा है।और उसके पास से पांच लीटर शराब बरामद किया है।सरपंच प्रतिनिधि ने गांव पंर लगे दारू के लिए कुख्यात होने का दाग मिटाने का जिम्मा उठा लिया है।इसी के चलते आज की कार्यवाही की गई है।

मस्तूरी जनपद के पचपेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम बेल्हा में इन दिनों कच्ची शराब की बिक्री जोरो पर है। ग्रामीण धारा 144 का उलंघन करते नजर आ रहे थे।बता दे कि क्षेत्र में सबसे चर्चित गांव बेल्हा है। शराब की ज्यादा अवैध बिक्री की वजह से गांव को दारू बेल्हा के नाम जाना जाता है ।तेजी बढ़ रहा यह काला गोरख धंधा समाज को गलत राह में धकेल रहा है। गांव के सरपंच ने शराब के विरुद्ध मुहिम छेड़ते हुए घर – घर जा कर छान बिन शुरू कर दिया। जब सरपंच प्रतिनिधि को पता चला कि मोहित बावरे के घर मे कच्ची शराब है।शराब होने की जानकारी मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि और ग्रामीण मोहित बावरे के घर पर शराब ढूंढने के लिए पहुचे, जहां 5 लीटर गाड़ी के डिक्की में रखा था ।सभी लोगो को देख कर मोहित आक्रोशित हो गयाऔर सरपंच प्रतिनिधि पर हमला कर दिया।इस हमले से सरपंच प्रतिनिधि के हाथ और पैरों पर चोटें आई है।घटना की पूरी जानकारी पचपेड़ी थाना में लिखित शिकायत कर दिया गया है,जिसमे पचपेड़ी पुलिस कार्यवाही कर रही है।

READ MORE:  वेबिनार के माध्यम से बालिका शिक्षा ,सड़क सुरक्षा पर की गई चर्चा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *