संसद अरुण साव ने कोविड-19 के लिए दिए 1करोड़ और एक माह का वेतन।

बिलासपुर

ब्यूरो

बिलासपुर- कोविड -19 से जंग की तैयारियों के लिए बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव ने अपना एक माह का वेतन और सांसद निधि से 1 करोड़ की राशि दिया है।इसके लिए उन्होने पत्र लिखकर खाते से राशि आहरित कर प्राधनमंत्री राहतकोष में जमा करने को कहा है।

कोरोना से लड़ाई में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास में आर्थिक रूप से जन प्रतिनिधि और सामाजिक संगठन तथा व्यक्ति मदद के लिए सामने आ रहे हैं।जिससे जितना बन पैड रहा है दान कर रहे हैं।इसी कड़ी में बिलासपुर लोकसभा से सांसद अरुण साव ने अपना एक माह का वेतन और अपने एमपीलैड से 1 करोड़ की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया है।उन्होंने पत्र में लिखा है कि उनके एमपीलैड और व्यक्तिगत खाते से क्रमशः 1 करोड़ और एक माह का वेतन(1लाख रुपये) आहरित कर कोविड-19 से जूझने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कर दिया जाए। इसके पहले भी अरुण साव मुंगेली और सिम्स हॉस्पिटल के लिए 56 लाख की अनुशंसा की है।

READ MORE:  ईएमआई पर फिर मिला 3 महीने का ग्रेस पीरियड,रेपो रेट भी हुआ कम, आरबीआई गवर्नर ने की प्रेस वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *