युवाओं ने उठाया समाज सेवा का बीड़ा!

मस्तूरी

सूरज सिंह

मस्तूरी-आजकल समाज मे युवाओं को गलत संस्कृति की ओर अग्रसर होते देखा जाना आम बात है।लेकिन इसी समाज मे युवाओं का एक ऐसा वर्ग भी है जो समाज मे परिवर्तन लाने का प्रेरणादायी काम भी कर रहे है।ऐसे ही युवाओं का एक वर्ग ग्राम पंचायत जोन्धरा में काम कर रहा है।जो समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते है।

समाज मे कुछ कर दिखाने और एक अलग पहचान बनाने के उद्देश्य से पंचायत जोंधरा में युवाओं ने एक टीम गठित किया है।यह टीम हर वह कार्य करता है जो समाज के लोगो के लिए उपयोगी होता है ।कभी गरीब तबके के लोगों की सहायता करना, अनाथालय में बच्चों व बुजुर्गों को कपड़े देना, गांव में गरीब बच्चों की शादी में आर्थिक मदद करना जैसे कार्य इन युवाओं के द्वारा एक टीम बनाकर किया जा रहा है।इस टीम का नेतृत्व पुनेश पटेल करते हैं, जो पेसे से तक्षशिला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोंधरा के प्रमुख है। विद्यालय के व्यवस्थापन के काम से समय निकाल कर समाज के उत्थान के लिए सामाजिक कार्यों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं ।

इसी कड़ी में उनकी टीम ने शिवनाथ नदी पर बनी पुल पर कुछ जगहों पर गड्ढे हो गए थे ।युवाओं की इस टीम ने देखा और मटेरियल और सामान लेकर पूरी टीम के साथ रिपेयरिंग करने पहुंच गए। यह पुल मस्तूरी व बलौदा बाजार जिले को जोड़ती है ।वह और उनकी टीम क्षेत्र में धीरे धीरे मिसाल कायम कर रहे है। ऐसा नहीं है कि इनकी टीम गांव में ही कार्य करती है उनकी टीम जरूरत पड़ने पर दूसरे गांव में भी कार्य करने के लिए तत्पर रहती है।ईश्वर श्रीवास,टीचर, रामनरेश पटेल,आर पी लहरे अवकाश थवाईत बैजू चंदेल इनकी टीम के अन्य सदस्य है।

READ MORE:  स्वयं के बनाये जाल में फंसा युवक,हुई मौत!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *