जुनापारा चौकी में हुई बैठक ,शांतिपूर्ण होली के लिए हुई चर्चा।

तखतपुर

डेस्क

तखतपुर-तखतपुर ताहै क्षेत्र के जुनापारा चौकी में आज क्षेत्र के सरपंचों और उपसरपंचों की बैठक बुलाकर होली का त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने के लिए चर्चा हुई।यह बैठक तखतपुर थाना प्रभारी पारस पटेल की उपस्थिति में आहूत की गई थी।

आज तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा चौकी में आगामी होली त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तथा त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र रूप से मनाए जाने हेतु बैठक बुलाया गया।इस बैठक में होली त्यौहार के समय किसी भी प्रकार के अनाधिकृत कृत्य और फूहड़ता से बचने के लिए सलाह दी गयी ।गरिमामय ढंग से होली कैसे मनाया जाए इस बात पर चर्चा की गई और होली में किसी के घर ये समान को नुकसान नही पहुचाने तथा शराब पीकर हुड़दंग नही करने की हिदायत दी गयी।थाना तखतपुर प्रभारी पारस पटेल ने ग्रामीणों को बताया कि होली उल्लास और आपसी प्रेम का त्यौहार है।इसे किसी व्यक्ति या उसकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या हुड़दंग कर लोगो से लड़ने में पड़कर माहौल को खराब नहीं करना चाहिए । चौकी प्रभारी प्रताप सिंह ने नशा की रोकथाम तथा शरारती व्यक्तियों की पहचान कर बताने सहयोग की अपील की ।

READ MORE:  मानसिक अवसाद से न घबराएं, सहायता के लिए 7067667945 पर फ़ोन लगायें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *