होली को लेकर पुलिस ने बुलाई जनप्रतिनिधियो और नागरिकों की बैठक

तखतपुर

डेस्क

तखतपुर-शहर और ग्रामीण क्षेत्रो में होली का त्यौहार सौहार्द्र और शांतिपूर्ण मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने थाना तखतपुर में जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की बैठक आहूत की ।जिसमे होली के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और माहौल के विषय मे चर्चा के साथ शहर की अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई।

आज थाना तखतपुर में एसडीओपी कोटा रश्मित कौर एवं थाना प्रभारी तखतपुर पारस पटेल के द्वारा शांति समिती की बैठक बुलाई गई।इस बैठक में नगर के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ,और विभिन्न संगठनों के अलावा क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर तखतपुर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में भी होली को शांतिपूर्ण और सौहार्द्र के साथ मनाने पंर चर्चा की ।इसके साथ ही शहर में यातायात व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था, शहर में नशे की रोकथाम विषय पर भी चर्चा हुई।

बैठक में जिलापंचायत सदस्य जितेंद पांडेय ने कहा तखतपुर शांतिप्रिय और आपसी भाईचारे से पूर्ण शहर है।यहाँ सभी त्यौहार प्रेमपूर्वक और शांति के साथ मनाया जाता है।इस बार भी होली शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगी।चाहे शहर हो या गांव कही भी कोई अप्रिय स्थिति उतपन्न नही होने देंगे।

व्यापारी महासंघ की ओर से नगर के अंदर भारी वाहनों के प्रवेश के कारण व्यापारियों को होने वाली परेशानियों के बारे में बताया गया।व्यापारी महासंघ की ओर से अनिल सिंह ठाकुर ने कहा कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के कारण लगातार पुराने बस स्टैंड और मक्कड़ काम्प्लेक्स के पास जाम लगा रहता है।साथ ही पूरे मुख्य मार्ग में भी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।इसके समाधान के लिए भारी वाहनों को बाई-पास सड़क से भेजे जाने की व्यवस्था की मांग की गई।

READ MORE:  राजीव गांधी जयंती पर मस्तूरी में किया गया पौधा वितरण,एम्बुलेंस का हुआ लोकार्पण

इस तरह हिन्दू युवा मंच के सदस्यों ने शहर में जगह जगह खुले आम हो रही नशाखोरी की ओर पुलिस का ध्यान आकृष्ट कराया।हिन्दू युवा मंच की ओर से प्रमोद ठाकुर ने कहा कि नगर में पुलिस थाने से कुछ ही दूर सतनाम भवन के पीछे, बड़े बाजार,पुराने थाने के पास , हाई स्कूल मैदान, बेलसरी पेट्रोल पंप के पास ,मोढ़े मार्ग के पास, मनियारी नदी के किनारे मंडी चौक के पास, खुले आम शराब खोरी के साथ नशे का कारोबार किया जाता है,जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है।इसके कारण नशे के सौदागरों के हौसले बुलंद हो रहे है।साथ ही सुनने में यह भी आ रहा है कि यह सब पुलिस की मिली भगत से किया जा रहा है।इसके जवाब में एसडीओपी और थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि इन सभी स्थानों पर अब पुलिसिंग बढ़ा दी जाएगी और नशा करने वालो और बेचने वालों दोनो को नही छोड़ा जाएगा।

बैठक में होली में बिकने वाले रासायनिक रंगों के प्रयोग नही करने, मुखौटे लगाकर नही घूमने, तेज आवाज वाले बाजे और लाउडस्पीकर नही बजाने के साथ होली के समय नाबालिक बच्चो को मोटरसाइकिल नही देने की हिदायत के साथ शांति बनाए रखने की अपील की गई।यदि नाबालिक बच्चो को मोटरसाइकिल चलाते पाया जाता है तो गाड़ी की जब्ती कर ली जाएगी।

आज की बैठक में नायब तहसीलदार आर एन साहू, सीएमओ नगरपालिका तखतपुर आशीष तिवारी, विद्युत विभाग, के कर्मचारी , जिला पंचायत सदस्य जितेंद पांडेय,कांग्रेस जिला महामंत्री मुन्ना श्रीवास,ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे, पार्षद ईश्वर देवांगन,शिवबालक कौशिक,बाला ठाकुर, सुरेश ठाकुर, पवन पांडेय, हरविन्दर सिंह हूरा, पार्षद टेकचंद कारडा,लक्ष्मी यादव,चन्द्र प्रकाश देवांगन, विश्वंनाथ यादव, वरुण सिंह, ब्रजपाल हूरा,अभिषेक सेमर,ललित यादव, राजू ठाकुर, शेरू ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

READ MORE:  भाजपा कार्यकर्ताओं ने जाना क्वारंटाइन मजदूरों का हाल, दिए मास्क और सैनिटाइजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *