पुलिस और प्रशासन की जान में आई जान, गायब छात्रा ने की परिजनों से बात

बिलासपुर

प्रमेन्द्र शर्मा

बिलासपुर- आज सुबह से ही पुलिस और प्रशासन की सांस रोकने वाली खबर का खुलासा हो गया है।गृह मंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने गायब हुई छात्रा का पता लगा लिया है।छात्रा ने मोबाइल से अपने परिजनो से बात कर रायपुर में होने की जानकारी दी है।

आजसुबह से ही गुरुघासीदास विश्वविद्यालय की टॉपर छात्र रामेश्वरी राव सोशल मीडिया पर छाई हुई है ।वजह थी दीक्षांत समारोह के लिए रिहर्सल के तुरंत बाद उनका लापता होना। जिसके बाद से चिंतित परिजनों ने तमाम सोशल नेटवर्किंग साइट्स और मीडिया के माध्यम से उसे ढूंढने के लिए लोगो से अपील की थी साथ ही साथ पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी का आवेदन दिया था। खबर के फैलते ही पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी यहां तक कि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी जिले के बिलासपुर एसपी से फोन पर चर्चा कर लापता छात्रा को जल्द से जल्द ढूंढने का आदेश दिया था लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं लग पाया था पुलिस दावा कर रही थी कि वह इस मामले पर तत्परता के साथ जांच कर रही है और जल्द ही गायब छात्र को ढूंढ निकालेगी। लेकिन अभी से कुछ समय पहले राहत भरी खबर आई है की छात्रा ने अपने परिजनों से बात की है और अपने रायपुर में होने की बात बताई है साथ ही साथ जल्द ही बिलासपुर लौटने की बात कही है अब देखना होता है कि छात्रा दीक्षांत समारोह के तय समय पर बिलासपुर पहुंच पाती है या नहीं।

READ MORE:  जनपद अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण, कार्यक्रम अधिकारी एक समय पर तीन अलग अलग वजह से मिले अनुपस्थित!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *