राष्ट्रपति कोविंद पहुंचे बिलासपुर सीयू के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर

डेस्क

बिलासपुर- गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज बिलासपुर पहुंच गए । सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्विद्यालय के हैलीपेड पर उनका आत्मीय स्वागत शासन और प्रशासन के द्वारा किया गया।


राष्ट्रपति श्री कोविंद दो दिवसीय प्रवास पर आज पहुंच गए ।
राष्ट्रपति रामनााथ कोविंद भारतीय वायु सेना के तीन हेलीकाप्टर के काफिले के साथ आज 01 मार्च को दो दिवसीय प्रवास पर जिला मुख्यालय बिलासपुर के पंडित सुन्दर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय स्थित हेलीपेड पहुंचे । राष्ट्रपति श्री कोविंद के साथ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके भी पहुंची। राज्य शासन की ओर से प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने हेलीपेड में राष्ट्रपति कोविंद की अगुवानी की और उनका हार्दिक स्वागत किया। इस मौके पर राज्यपाल के सचिव सोनमणी बोरा भी मौजूद थे।


इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव, कमिश्नर बी.एल.बंजारे, पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु काबरा, कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रितेश अग्रवाल ने भी स्वागत किया। तत्पश्चात राष्ट्रपति श्री कोविंद छत्तीसगढ़ भवन के लिये रवाना हुए। राष्ट्रपति श्री कोविंद 2 मार्च को पूर्वान्ह 10 बजे गुरू घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय कोनी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात वे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर के लिये रवाना होंगे।

देखें वीडियो

READ MORE:  नहीं रहे हमारे सुग्रीव!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *